फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्टेडियम का गुणवत्तापूर्ण निर्मोण कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के हल्लौर गांव में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का सीडीओ जयेंद्र कुमार ने सोमवार की देर शाम को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम के कार्यों के प्रगति व मानक, गुणवत्ता जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य समय सीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सीडीओ ने स्टेडियम की बाउंड्री और मिट्टी के कार्य को पूर्ण पाया। उन्होंने चेंजिंग रूम और ओपन जिम के कार्यों को अंतिम चरण में बताया और संभावना जताई कि मई के पहले सप्ताह में स्टेडियम का उद्घाटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

हल्लौर के बाद सीडीओ ने ग्राम पंचायत केवटली नानकार में निर्मित एकीकृत ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन केंद्र (आरआरसी सेंटर) का भी निरीक्षण किया और केंद्र में कूड़ा निस्तारण कार्य को निर्धारित एसओपी के अनुसार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत केवटली नानकार में चक रोड पर मिट्टी पटाई कार्य का भी निरीक्षण किया और संबंधित खंड विकास अधिकारी को प्राक्कलन के अनुसार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में सीडीओ जयेंद्र कुमार ने बताया कि हल्लौर में बन रहे मिनी स्टेडियम का कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही यह क्षेत्र के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खेल केंद्र साबित होगा।
उन्होंने सभी विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें