भनवापुर के सीएचसी सिरसिया का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ.वी.के.अग्रवाल। संवाद
सीएमओ ने किया मुख्यमंत्री जन अरोग्य स्वास्थ्य मेले व सीएचसी सिरसिया का औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया सहित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरहर और बिजौरा में लगे मुख्यमंत्री जन अरोग्य स्वास्थ्य मेला का रविवार को सीएमओ ने बी के अग्रवाल ने औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल सीएचसी सिरसिया औचक निरीक्षण करने पहुंचे। साथ ही मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का भी निरीक्षण किया और वहां मौजूद मरीजों से स्वस्थ सेवाओं के बारे में जानकारी लेने के बाद संतुष्ट दिखे। सीएचसी सिरसिया का निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का जांच किया। उपस्थित एएनएम से बच्चों का टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं का जांच पूर्ण करने के साथ ही शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने सीएमओ से दो एएनएम और एक्स-रे मशीन लगवाने की मांग की। जिस पर सीएमओ ने कहा जल्द ही कोशिश करेंगे। वहीं सीएमओ ने न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरहर और न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजौरा का भी औचक निरीक्षण किया। बिजौरा में जल्द ही डॉक्टर और फार्मासिस्ट की स्थाई नियुक्ति का आश्वासन दिया। इस दौरान डॉ. एलबी यादव, चन्द्र शेखर पांडेय, प्रेम कुमार त्रिपाठी, प्रिंस पांडेय, मैराज अहमद, राजीव कुमार त्रिपाठी, विनय भरती और रवींद्र कुमार आदि मौजूद रहे।