फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल के उद्घोष से गूंजा कथा पंडाल

Tue, 21 Jul 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज नगर के गांधी नगर वार्ड में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन शनिवार की रात भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग का कथा वाचक ने भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनते ही पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ''''''''नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की'''''''' का जयघोष करने लगे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

कथावाचक पंडित राकेश शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतार की कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है और धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान मानव कल्याण के लिए अवतार लेते हैं। उन्होंने देवकी और वासुदेव के कारावास, कंस के अत्याचार और श्रीकृष्ण जन्म की मार्मिक कथा सुनाई, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।
श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंग पर श्रद्धालुओं ने ''''''''नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की'''''''' के जयकारे लगाए। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कथा में मुख्य यजमान चंद्र यादव, लवकुश यादव, प्रमोद मिश्रा, गोपी यादव, पंकज, अखिलेश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें