बिस्कोहर। जिले के प्रभारी व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सरकार का नियत साफ है। हर योजनाओं का लाभ सबसे निचले स्तर के लोगों को मिल रहा है। किसान सम्मान निधि से किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं। सरकार की ओर से लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर पांच लाख तक का मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। प्रभारी मंत्री शुक्रवार को भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के जिगिना हबीबपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम को पूर्व बेसिक शिक्षामंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भनवापुर लवकुश ओझा, अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा आदि ने भी संबोधित कर सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष बिस्कोहर अजय गुप्ता, इटवा विकास जायसवाल, खंड विकास अधिकारी आलोक दत्त उपाध्याय, अध्यक्ष प्रधान संघ लालजी शुक्ल, गुड्डू तिवारी, एडीओ पंचायत संजय कुमार पटेल, सुनील कुमार, रवि शंकर पांडेय, सुजीत कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
बांसी। मिठवल ब्लॉक के जेई एमआई राम प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में करमा और अयार में भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान कई विभागों का स्टाल लगाया गया। इस अवसर पर ओम नारायण कृषि विभाग, हरीशचंद्र, रामअसहारे, राजेंद्र त्रिपाठी, राम किंकर, अनुपम, विजय सिंह, ग्राम सचिव राजेश चौधरी, ग्राम प्रधान करमा रामवृक्ष, ग्राम प्रधान अयार राजेश सिंह, रोजगार सेवक जानकी आदि मौजूद थे। संवाद