शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के मस्जिदिया पिपरी पट्टी गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के मस्जिदिया पिपरी पट्टी गांव में रास्ते पर किए गए अवैध कब्जे को शनिवार शाम पांच बजे तहसीलदार अजय कुमार ने राजस्व टीम के साथ जेसीबी चलवाकर हटवा दिया।
तहसीलदार शोहरतगढ़ के न्यायालय की ओर से तीन वर्ष पहले आदेश किया गया था कि सार्वजनिक रास्ते पर किए गए कब्जे को हटवा दिया जाए। तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि इस सार्वजनिक रास्ते पर इसी गांव के चिन्नी लाल गुप्ता ने अपनी घारी बनाकर कब्जा कर लिया था। इसको हटवाने के लिए गांव के संदीप जायसवाल ने शोहरतगढ़ तहसील दिवस में लिखित शिकायत पत्र देकर गुहार लगाई थी।
शनिवार शाम पांच बजे राजस्व टीम के साथ पहुंचकर कब्जे को हटवा दिया गया। और उन्हें हिदायत दी गई कि अवैध कब्जा पुन: कोशिश की तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान यहां पर सुशील कुमार, रामदेव यादव, हलका लेखपाल प्रशांत बाबू आदि मौजूद रहे।