घोसियारी। शिवनगर थाना डिड़ई क्षेत्र के छितौनी गांव में रामसुधि मिश्र व सत्य प्रकाश मिश्र के बीच रास्ते का विवाद चल रहा था। इसका मुकदमा भी न्ययालय में लंबित है। शनिवार शाम को तहसील प्रशासन तथा स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से गड्ढे के जमीन पर हुए राम सुधि के कब्जे को हटाया गया। इस जमीन को रामसुधि ने पाट कर कब्जा किया उसी जमीन को एसडीएम के आदेश पर जेसीबी से खोदाई कर पुन: गढ्ढे का रूप दिया गया। इस मौके पर हलका लेखपाल सहित पुलिस व स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद