फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया

Wed, 12 Jun 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन




बांसी। जल संरक्षण की प्राथमिकता को शीर्ष पर रखते हुए मंगलवार को तपती धूप में राजस्व विभाग की टीम ने बांसी नपा में स्थित प्रतापनगर वार्ड स्थित ताल का सीमांकन किया। लोगों की शिकायत पर एक सप्ताह चले अभियान में पहले दिन पास में ही गाटा में पुरुबौला माफी ताल का सीमांकन करने के पश्चात आठ जून को बुलडोजर चला कर नींव चगैरह अतिक्रमण को हटाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों ताल का रकबा 52 बीघा था। राजस्व टीम की ओर से सरहद को आधार मानकर तीन हेक्टेयर में फैले ताल के एक गाटा के जमीनों को चिह्नित किया गया। टीम में राजस्व निरीक्षक प्रमोद मिश्रा लेखपाल गिरीश चंद्र श्रीवास्तव सहित तमाम राजस्व कर्मी मौजूद रहे। इस विषय में नायब तहसीलदार सदर राघवेंद्र पांडेय ने कहा कि सरकारी जमीन का सीमांकन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें