फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रोजगार सेवकों ने मानदेय नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शोहरतगढ़ ब्लाक परिसर पर धरना प्रदर्शन करते हुए रोजगार सेवक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। ब्लाॅक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात रोजगार सेवकों ने छह माह से मानदेय न मिलने से नाराज होकर ब्लाॅक मुख्यालय पर बुधवार को प्रदर्शन किया। रोजगार सेवकों ने ब्लाॅक अध्यक्ष की अगुवाई में बीडीओ यशोवर्धन सिंह को मांग पत्र सौंपकर कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र ही मानदेय का भुगतान नहीं किया तो रोजगार सेवक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लाॅक अध्यक्ष विजय दूबे ने कहा कि छह माह से मानदेय का भुगतान न होने से रोजगार सेवकों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चार महीने से मनरेगा मजदूरों की मजदूरी का भी भुगतान न होने से गांव में विकास कार्य के मजदूर भी नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों को लगातार विकास कार्य करवाने का दबाव रोजगार सेवकों पर डाला जा रहा है, जबकि मजदूरी न मिलने से मजदूरों काम पर नहीं जा रहे हैं।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार शीघ्र ही हम लोगों के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो रोजगार सेवक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान अनिता चौधरी, मीरा देवी, सुग्रीव, दीनदयाल, वीरेंद्र यादव, चंद्रावती, रविशंकर, राम पाल, घनश्याम, संगीता मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें