फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रोजगार सेवकों ने बनाई आंदोलन की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। इटवा ब्लॉक सभागार में बुधवार को ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमेें मांगों को लेकर आंदोलन करने की रणनीति बनाई गई। संरक्षक राजेश चतुर्वेदी ने कहा कि चार अक्तूबर को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

चार अक्तूबर को यह यात्रा विकास खंड नौगढ़ से प्रारंभ होकर जिलाधिकारी कार्यालय में समाप्त होगी। एसोसिएशन के नेता कुलदीप द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हमारी चिकित्सकीय अवकाश व आकस्मिक अवकाश की बात मान ली है, लेकिन कुछ अधिकारियों की हीलाहवाली के चलते शासनादेश जारी नहीं हो पा रहा है। चार अक्टूबर की तिरंगा यात्रा इसी बात को याद दिलाने के लिए की जा रही है, उसी दिन इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिला महामंत्री अमरेश यादव ने ब्लॉक अध्यक्षों के तीन वर्ष पूर्ण होने पर नए अध्यक्षों के चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें