फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी परिषद की कार्यकारिणी गठित

Thu, 14 Jan 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला इकाई ने गुरुवार को डीआरडीए सभागार में बैठक की। समस्याओं पर विचार करने के साथ 26 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी के विस्तार को भी सर्वसम्मत से पास किया।
विज्ञापन


अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिसमें सभी विभागों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है।

इसी क्रम में संरक्षक पद पर 5 लोगों को नियुक्त किया गया है। जिनमें डिप्लोमा इंजिनियर संघ से एसएन पांडेय, विकास विभाग से इंद्रजीत यादव, पंचायतराज विभाग से अरुण यादव, लेखपाल संघ से अजय गुप्ता व स्वास्थ्य विभाग से वाइपी यादव है।

उपाध्यक्ष पद पर 11 की नियुक्ति की गई। इनमें स्वास्थ्य विभाग से विवेकानंद शुक्ला, गोविंद ओझा, दीपेंद्र मणि त्रिपाठी एवं डीएन त्रिपाठी, विकास विभाग से हरिश्चंद्र पांडेय, पंचायतीराज से विनोद त्रिपाठी, ग्राम्य विकास से शैलेंद्र गुप्ता, आयुर्वेदिक यूनानी संघ से केएम उपाध्याय, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ विजय द्विवेदी, लेखपाल संघ रामकरन गुप्ता व नलकूप खंड से इफ्तखार अहमद हैं।
विज्ञापन


 संगठन मंत्री पद पर पंचायती राज विभाग के अश्वनीकर पाठक को नियुक्त किया गया। संयुक्त मंत्री पद 5 को नियुक्त किया गया। कोषागार से जमुना आर्या, व्यापार कर से प्रमोद कुमार, डीआरडीए से ओमप्रकाश पाठक, बेसिक शिक्षा से रामकला वरुण व विद्युत विभाग से सोमनाथ प्रजापति है।

कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के संतोष पाठक को दिया गया। प्रचार विभाग का काम वन विभाग के अवधेश गुप्ता व पशुपालन विभाग के मनोज कुमार पांडेय देखेंगे।

जिला पंचायत के सतीश मणि त्रिपाठी व स्वास्थ्य विभाग के अनिल कुमार श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी का पद सौंपा गया। कार्यालय सचिव पद का कार्यभार डीआरडीए के ईश्वर चंद्र वर्मा को दिया गया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेश शुक्ला, संप्रेक्षक वाईके द्विवेदी, अध्यक्ष संघर्ष समिति ईसी वर्मा, मंत्री शिवाकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें