फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने उपवास रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने रखा उपवास
विज्ञापन

एसडीएम न्यायिक को सौंपा सीएम को संबोधित ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला इकाई ने बृहस्पतिवार को अस्पताल परिसर में उपवास रखा। कर्मियों ने लंबित 27 बिंदुओं के निराकरण की मांग की। कर्मचारियों ने प्रदर्शन के बाद सीएम को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी न्यायिक को सौंपा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों का पेंशन बंद कर दिया। जबकि सांसद, विधायक के लिए पेंशन लागू है। आउटसोर्सिंग एवं ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त करने, फील्ड कर्मचारियों को वाहन भत्ता देने, विभागों में रिक्त पदों को भरने, राज्य कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तरह समस्त भत्ता एक समान किए जाने, 50 वर्ष पूर्ण कर चुके कर्मचारियों की स्क्रीनिंग के माध्यम से जबरन सेवानिवृत्त बंद किए जाने जैसे बिंदुओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, जिला मंत्री शिवाकांत पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष वाईके द्विवेदी, उपाध्यक्ष रविशंकर त्रिपाठी, रामकरन गुप्ता, ओमप्रकाश पांडेय, वाईपी यादव, गोविंद ओझा, डीएन त्रिपाठी, शिवपूजन मणि, डीपी मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस दौरान मनीष पांडेय, हरगोविंद मिश्रा, राघवेंद्र दूबे, विजय द्विवेदी, मुरार चंद, शंभू प्रसाद, अवधेश यादव, रंजनेश दुबे, संतोष पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें