फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीमांत क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

Wed, 21 Feb 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। नेपाल सीमा के बीओपी मलगहिया में एसएसबी की ओर से चलाए जा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। एसएसबी 50वीं बटालियन के कमांडेंट एलपी उपाध्याय ने कहा कि भारत सरकार के स्किल इंडिया अभियान के तहत दिए गए प्रशिक्षण का मकसद है, सीमांत क्षेत्र के लोगों को आत्मनिर्भर बनाना।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में हिस्सा लेने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र के साथ टूल किट का वितरण भी किया गया। इससे पूर्व स्कूली बच्चों ने देश भक्ति गीत ऐसा देश है मेरा प्रस्तुत किया और एसएसबी की महिला आरक्षी टीम ने नशा मुक्ति नुक्कड़ नाटक पेश किया। मुख्य अतिथि कस्टम अधीक्षक दया शंकर दूबे ने प्रशिक्षण में शामिल युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उप कमांडेंट मुकेश गुर्जर, विजय कुमार, संग्राम गुप्ता, कलीम खान, प्रभावती देवी, अशोक यादव, विनोद मिश्रा, विकास साहू, लोकेश, सरस पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें