फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कम वोटिंग वाले बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर

Fri, 01 Mar 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर तहसील सभागार में बीएलओ और सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के कार्य योजना पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने कहा कि घर-घर पहुंचकर सभी को मतदान के लिए प्रेरित करें। पिछले लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 50 प्रतिशत से कम रहा, जिसे बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। लेखपाल, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहू, रोजगार सेवक, ग्राम सचिव आदि सभी लोग एक टीम बनाते हुए हर घर पहुंचकर मतदान के लिए जागरूक करें।
इस दौरान तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह बघेल, नायब तहसीलदार महबूब आलम, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, देवेंद्र राठौर, अभिषेक, गंगोत्री प्रसाद आदि मौजूद रहे।

सबसे कम वोटिंग वाले 50 बूथों पर रहेगा विशेष फोकस
बैठक के दौरान विधान सभा क्षेत्र के उन 50 बूथों पर खास ध्यान देने को कहा गया, जहां मतदान प्रतिशत सबसे कम रहा। ऐसे बूथों के बीएलओ और सुपरवाइजरों को विशेष रूप से लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। ये ऐसे बूथ हैं, जहां पिछले लोकसभा चुनाव में सबसे कम वोट पड़े थे। इन बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें