फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और बूथ मजबूती पर जोर

Sat, 16 May 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। भाजपा की ओर से शुक्रवार को बेलवा स्थित एक विद्यालय और खुनियांव के एक मैरिज हॉल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में पार्टी नेताओं ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया। इस दौरान विषयवार प्रशिक्षण देकर कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति और पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

बेलवा में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा का वैचारिक अधिष्ठान सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, हिंदुत्व, एकात्म मानववाद और राष्ट्रहित आधारित राजनीति पर टिका है। उन्होंने कहा कि भाजपा भारत को केवल राजनीतिक राष्ट्र नहीं बल्कि साझा सांस्कृतिक विरासत वाला राष्ट्र मानती है। भारतीय परंपरा, सभ्यता और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने एकात्म मानववाद के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए व्यक्ति, समाज और प्रकृति के संतुलित विकास पर जोर दिया।
विकास खंड खुनियांव के एक मैरिज हॉल में आयोजित समापन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि बूथ भाजपा संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत कार्यकर्ता तैयार कर पार्टी चुनावी सफलता सुनिश्चित करती है। ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के मंत्र के जरिये कार्यकर्ताओं को लगातार प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेंद्र दुबे, शिवनाथ चौधरी, चेयरमैन अजय गुप्ता, चेयरमैन विकास जायसवाल, रामकिशोर यादव, रामसूरत चौरसिया और मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें