फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पेट्रोल-डीजल की किल्लत दूर कराएं

Mon, 27 Apr 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया सेल (प्रकोष्ठ) के जिलाध्यक्ष डॉ. विक्की रिजवी ने डुमरियागंज सहित पूरे जिले में उत्पन्न डीजल और पेट्रोल किल्लत के लिए जिला प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार बताते हुए डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रेस को जारी विज्ञप्ति के जरिये जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस समय पेट्रोलियम पदार्थ की भारी किल्लत से आम जनता परेशान है, लेकिन प्रशासन वास्तविक स्थिति की अनदेखी करके सब कुछ सामान्य होने का दावा कर रहा है। आम जनता आवागमन के लिए जूझ रही है। इसके समाधान की जरूरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें