फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तेज हवा से लड़खड़ाई विद्युत आपूर्ति ...पानी के लिए हैंडपंपों पर भीड़

Mon, 22 Apr 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
10 घंटे बिजली आपूर्ति ठप होने से सबसे अधिक पानी के लिए उठानी पड़ी दिक्कत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। कस्बे में तेज हवा चलने से विद्युत आपूर्ति 10 घंटे तक ठप रही। इससे कस्बे के लोगों को पेयजल व घरेलू उपकरण नहीं चलने से गर्मी में परेशान होना पड़ा। वहीं बिजली सप्लाई ठप होने से फ्रिज और वाटर एटीएम बंद हो गए, जिससे लोगों को ठंडा पानी नहीं मिल पाया।

सुबह नौ बजे के बाद तेज हवा चलने के कारण विद्युत निगम आपूर्ति ठप कर देता है। इससे नगर पंचायत क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक लगे वाटर एटीएम बंद हो जाते हैं। 10 घंटे तक लगातार आपूर्ति ठप होने से घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में एक दर्जन हैंडपंप चालू हालत में है। लेकिन उनमें से चार हैंडपंप को छोड़कर बाकी दूषित पानी दे रहे हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि पिछले चार-पांच दिनों से सुबह से ही पछुआ हवा आंधी की तरह चल रही है। शुक्रवार को इसी हवा के चलते पूरे जिले में आग ने कहर बनकर लोगों के सामान, झोपड़ी, बिस्तर, अनाज, घर, बकरी सहित क्षेत्र में तीन लोगों की जान भी चली गई। इस वजह से बिजली निगम ने सुबह से लेकर हवा थमने तक आपूर्ति पूरी तरह से ठप कर दे रही हैं। इससे लोगों के दैनिक दिनचर्या पर प्रभाव पड़ रहा हैं।

बढ़ रहे तापमान को देखते हुए नगर के सभी वाटर एटीएम को सही करा दिया गया है। नगर में लगे हैंडपंप को सही कराया जा रहा है। लोगों को जल्द ही शुद्ध पानी मिलने लगेगा।
विज्ञापन

-उमा अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष

हवा काफी तेज चल रही है, तार आपस में टकराते रहते हैं। इससे बिजली की सप्लाई होने पर आग लगने की संभावना बनी रहती हैं। इसलिए सप्लाई ठप कर दी जाती है। हवा कम होने पर आपूर्ति बहाल कर दी जाती है।
-पंकज कुमार, जेई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें