फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कार चालक को आई झपकी, पुलिया से टकराई, एक मौत

Mon, 22 Apr 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के बढय़ा के पास भोर में हुई घटना
विज्ञापन

तीन घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर/बर्डपुर। सदर थानाक्षेत्र के नौगढ़-बर्डपुर मार्ग पर स्थित बढ़या गांव के पास रविवार सुबह लगभग चार बजे एक कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य जख्मी हो गए। सभी लोग बरात करके कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़वा जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ है। लोगों में चर्चा थी कि चालक को झपकी आई होगी, तभी यह हादसा हुआ है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़वा निवासी राजू वर्मा (42) पुत्र गंगा प्रसाद शनिवार रात सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के एक पैलेस से बरात करने आए थे। रविवार की भोर में अलीगढ़वा के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र के नौगढ़-बर्डपुर मार्ग पर स्थित बढ़या गांव के आगे पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में राजू वर्मा (42) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गोरखपुर जिले के बासगांव थाना क्षेत्र के निवासी बृजेश वर्मा (30) पुत्र कन्हैया लाल, गोलौरहा थाना क्षेत्र के करही खास निवासी अनिल वर्मा (28) पुत्र रामकुबेर और सोहन वर्मा पुत्र राजु वर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस पुरानी नौगढ़ चौकी पुलिस ने घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज हो रहा है। इस संबध में सिद्धार्थनगर प्रभारी थानाध्यक्ष व पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि सुबह दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद गाड़ी में फंसे लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजू वर्मा को मृत घोषित कर दिया। बाकी का इलाज चल रहा है। गाड़ी को कब्जे में लेकर मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस की तत्परता से अन्य की बची जान

कार में जिस हिसाब से लोग फंसे थे अगर समय से नहीं पहुंचते तो अन्य के जान पर बन आती। पुरानी नौगढ़ चौकी से बढय़ा यानी घटना स्थल की दूरी तकरीबन छह किलोमीटर होगी। सुबह लगभग सवा चार बजे में उन्हें जानकारी मिली। पांच से छह मिनट में वह मौके पर टीम के साथ पहुंच गए। यहां गाड़ी में घायल बुरी तरह से फंसे हुए थे। जेसीबी बुलाने के साथ ही टीम के साथ निकालना शुरू किया। कुछ ही मिनट घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें