बिस्कोहर के भैसाही जंगल गांव के मुख्य मार्ग पर आंधी से बिजली के सौ केबीए टांसफार्मर व तार पर गि
बिस्कोहर/कठेला। इटवा तहसील क्षेत्र में सोमवार देर रात आई आंधी ने कठेला के ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर तबाही मचाई। तेज आंधी के कारण सात गांवों में 16 विद्युत पोल टूट गए। वहीं, एक गांव में सौ केवीए के बिजली टांसफार्मर व तार पर पेड़ टूटकर गिर गया। आंधी में 45 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तो एक प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवॉल टूट गई और विद्यालय पर रखी पानी का टंकी उड़ गई। दो गांवों में तीन घरों का सीमेंट का पतरा टूटने व छप्पर उड़ने से घरों में रहने वाले परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए।
सोमवार रात करीब एक बजे के बाद कठेला क्षेत्र में तेज आंधी शुरू हुई। इस कारण पूरे क्षेत्रों की बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया। हवा की गति इतनी तेज थी कि कठेला पंडित डीह, बंदूवारी के टोला डेरवा, चेचराफ बुजुर्ग के टोला अनारियाडीह, ककरा पूरब डीह व सौरहवा ग्रांट में करीब 14 बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। भैंसाही जंगल गांव में पेड़ टूटकर बिजली की लाइन व सौ केवीए के टांसफार्मर पर गिर गए। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय कमसई की बाउंड्रीवॉल टूट कर ढह गई और विद्यालय की छत पर रखा पानी की टंकी उड़ गई। भैसाही जंगल में गांव निवासी राजेश व सीताराम के घर का सीमेंट का पतरा टूट कर गिर गया और डेरवा गांव निवासी तिलक राम के घर का छपरा तेज आंधी में उड़ गया । तीनों घरों के लोग भाग कर अपनी जान बचाई।
-
बोले जिम्मेदार
करीब 14 बिजली के पोल टूटने की जानकारी हुई है। उनको ठीक करने के लिए हमारी टीमें लगी हुई हैं। करीब 45 गांवों की विद्युत सप्लाई तीन दिनों तक प्रभावित रहेगी।
- राजू कुमार, जेई, बिजली विभाग, इटवा