फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

Wed, 24 May 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र तुलसियापुर चौराहे पर काफी दिनों से रह रहे वृद्ध की अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से सोमवार की देर रात मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर एक अज्ञात बुजुर्ग (70) लगभग छह माह से रह रहा था। चौराहे के लोग उसको भोजन दे देते थे। सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ढेबरुआ पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने पहले उसे पीएचसी बढनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में ढेबरुआ एसएचओ छत्रपाल सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति तुलसियापुर चौराहे पर काफी दिनों से रह रहा था। सोमवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से उसकी मौत हो गई। लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें