फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लटकते तार व झुके पोल से हो रही बिजली आपूर्ति, हादसे का खतरा

विज्ञापन
शहर के बांसी तिराहे से बर्डपुर मार्ग नाले पर किया गया अतिक्रमण । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धेंसा। नगरा पॉवर हाॅउस के तहत आने वाले महादेवा नानकार गांव नहर के पास बने सुखनंदन गिरि के घर के ऊपर 11 केवी लाइन बिछी है। इसके कारण कभी भी हादसा हो सकता है। लूज तार के नीचे न तो जाली लगाई गई है और न ही उक्त तार को सही किया जा रहा है।
सुखनंदन गिरि ने कहा कि हमारे घर के ऊपर से ही 11 केवी लाइन का तार जा रहा है। पिछले वर्ष एक बार तेज हवा चलने के कारण तार गिर गया। उस समय सप्लाई नहीं थी, इससे कोई दुर्घटना नहीं हुई। रात के समय घर में सोते समय डर लगता है। इसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन जिम्मेदार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा आशुतोष मिश्र के घर के सामने भी पोल झुका है। पूरे गांव का तार जर्जर हो गया है। क्षेत्र के ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, आशुतोष मिश्र, लालमन, मोहर लाल यादव ने जर्जर तारों को बदलने की मांग की है।
इस विषय में नगरा पाॅवर हाॅउस के जेई राजीव सिंह ने कहा कि उक्त समस्या संज्ञान में नहीं थी। अब जानकारी हुई है, संबंधित लाइनमैन से कह कर ढीले तार सही कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर लटक रहा हाईटेंशन तार, हादसे की आशंका : सकारपार। बांसी तहसील क्षेत्र के मुडार छिबिया गांव के पूरब मुख्य मार्ग पर हाईटेंशन का तार लटक रहा है। इस रास्ते आने-जाने वाले वाहन कभी भी चपेट में आ सकते हैं। इस संबंध में विद्युत निगम के जेई ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था। जल्द दिखवाकर सही करवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें