फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लूट व चोरी की वारदात करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 Sep 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर पुलिस ने लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के दो आरोपियों को रविवार सुबह क्षेत्र के चिताही के पास से दबोच लिया। उनके कब्जे से चोरी का लैपटॉप, मोबाइल फोन, गैस सिलिंडर, सोने व चांदी के जेवर व चार हजार रुपये नकद बरामद हुई। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर तहसीलदार सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह साढ़े छह बजे के करीब एक सूचना के आधार पर हमने अपने टीम के साथ क्षेत्र के चिताही तिराहे से करीब सौ मीटर पहले नहर पुलिया के पास से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान हैदर अली निवासी जबजौवा ए सब्बू उर्फ खांचे निवासी कादिराबाद थाना डुमरियागंज के रूप में हुई। पूछताछ करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक अजय सिंह, प्रमोद पांडेय, पप्पू कुमार गुप्ता, शिवदास गौतम, मुख्य आरक्षी अशोक कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें