फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिजली निगम ने हटाया जर्जर पोल, दूर हुआ हादसे का खतरा

Sat, 21 Nov 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्हिया। करौंदा चौराहे पर नहर किनारे करीब एक साल से झुका जर्जर विद्युत पोल आखिरकार शुक्रवार को हटा दिया गया। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विद्युत निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पोल हटने से हादसे की आशंका दूर होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दरअसल, करौंदा चौराहे से पकड़ी, चनरगड्डी, बेलवा, केसारी और गंगाराम महादेव होते हुए मड़वा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-730 को जोड़ने वाले मार्ग पर नहर किनारे लोहे का विद्युत पोल लगा था। यह करीब एक साल से एक तरफ झुका हुआ था। इससे कभी भी हादसा होने की आशंका बनी हुई थी।
अमर उजाला ने 19 नवंबर को ‘’एक साल से झुका हुआ है जर्जर पोल, हादसे का खतरा’’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर जिम्मेदारों का ध्यान आकृष्ट कराया था। इसके बाद शुक्रवार को बिजली निगम के कर्मचारियों ने पोल हटवा दिया। स्थानीय लोगों ने अमर उजाला के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें