फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई रेल की पटरी पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
नई रेल की पटरी पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें
विज्ञापन

स्वीकृत खलीलाबाद-बलरामपुर नई रेल परियोजना में बिछेगी बड़ी लाइन
चार माह में पूर्ण होगा गोरखपुर-गोंडा वाया बढ़नी रेल खंड का विद्युतीकरण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रेलवे के क्षेत्र में स्वीकृत खलीलाबाद-बलरामपुर नई रेल परियोजना के तहत बड़ी लाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही विद्युतीकरण जैसे बिंदु शामिल हैं। लिहाजा परियोजना के शुभारंभ होने पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
लगभग 240 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन परियोजना खलीलाबाद-बलरामपुर से जुड़ने वाले क्षेत्रों के नागरिकों को बड़ी लाइन की सौगात मिलेगी। एक दशक पूर्व तक स्वीकृत होने वाली परियोजनाओं में छोटी लाइन का निर्माण हुआ करता था, मगर बदलते परिवेश में रेलवे विभाग भी हाईटेक की ओर कदम बढ़ा चुका है। लिहाजा बड़ी परियोजना में बड़ी लाइन निर्माण के साथ ही विद्युतीकरण की भी कार्ययोजना को शामिल किया गया है। विद्युतीकरण होने के बाद इस रेल खंड पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन को भी हरी झंडी मिल जाएगी। जहां तक गोरखपुर-गोंडा वाया बढ़नी रेल खंड का सवाल है, इस रूट पर भी विद्युुतीकरण का कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद इस रेल खंड पर भी इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ने लगेंगी।
विज्ञापन

सौ साल बाद मिला था बड़ी लाइन का तोहफा
सौ वर्ष पूर्व गोरखपुर-गोंडा वाया बढ़नी रेल खंड की परियोजना की स्वीकृति मिलने के बाद लूप लाइन के रूप में विस्तार दिया गया था। काफी जद्दोजहद के फलस्वरूप सौ वर्ष बाद इस रूट को ब्राड गेज में परिवर्तित किया गया। ऐसे में खलीलाबाद-बलरामपुर परियोजना से जुड़ने वाले क्षेत्रवासी सौभाग्यशाली हैं।
विज्ञापन

खलीलाबाद-बलरामपुर नई रेल परियोजना में ब्राड गेज के साथ ही विद्युतीकरण की कार्ययोजना को शामिल किया गया है। इसी प्रकार गोरखपुर-गोंडा वाया बढ़नी रेलखंड पर भी चार माह में विद्युतीकरण कार्य पूरा हो जाएगा।
संजय यादव
सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे
गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें