बांसी। नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति आठ घंटा ठप रहने से 60 हजार आबादी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इस भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा, तथा दिनचर्या प्रभावित हो गई।
बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे आई आंधी से बिजली कट गई। लोग इस इंतजार में थे कि आंधी रुकने के बाद बिजली आ जाएगी, लेकिन लोग कई घंटे तक बिजली का इंतजार करते रहे। इस दौरान लोगों के इन्वर्टर बंद हो गए। बिजली न रहने से इस भीषण गर्मी में लोगों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। साथ ही पानी की मोटर न चलने से लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा है।
आंधी से सुबह पांच बजे पाॅवर हाउस व फील्ड में तकनीकी कमी आ गई। जिसे बनाने में बिजली निगम को आठ घंटे से अधिक समय लग गया। दोपहर 12 बजे तक बिजली निगम ने रोडवेज फीडर की बिजली आपूर्ति शुरू कर दी, लेकिन मंगलबाजार व नरकटहा फीडर की बिजली आपूर्ति दो बजे तक चालू नहीं हो पाई। संवाद