सिद्धार्थनगर। सोमवार रात और मंगलवार दोपहर में आए तेज आंधी के साथ हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं कुछ जगहों पर पेड़ और बिजली पोल गिरने से नुकसान भी हुआ। हालांकि, घटना में कोई घायल नहीं हुआ। तेज आंधी से उड़ रहे धूल के गुबार से सड़क से गुजर रहे बाइक सवार व अन्य राहगीरों को बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ा।
सोमवार रात नौ बजे के करीब आए तेज आंधी व बारिश से शहर के सिहेंश्वरी मंदिर परिसर में स्थित एक पेड़ पास में खड़े ठेला पर गिर गया। जिससे मौके पर किसी के नहीं होने से कोई चोटिल नहीं हुआ, लेकिन ठेला क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, शहर के निकट देवलहवा ग्रांट कोल्हुआ मार्ग पर बिजली टूटकर सड़क पर गिर गया।