डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव की निवासिनी है बुजुर्ग महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। इटवा थाना क्षेत्र के शाहपुर स्थित राप्ती नदी में एक बुजुर्ग महिला पैर फिसलने से नदी में डूब गई। जानकारी होने के बाद पुलिस एनडीआरएफ की टीम की मदद से तलाश में जुटी है।
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव निवासी निर्मला श्रीवास्तव (72) परमात्मा श्रीवास्तव बृहस्पतिवार सुबह करीब 6 बजे घर से निकली। गांव में एक व्यक्ति का निधन हो गया था, परिजनों को लगा कि वहीं गई होंगी। एक घंटे बाद घर वापस नहीं आईं तो परिवार के लोग खोजबीन करने लगे। इधर-उधर तलाश के दौरान शाहपुर स्थित राप्ती नदी के तट पर निर्मला का चप्पल दिखाई पड़ा। जिससे लोगों को आशंका हुई कि वह नदी में डूब गईं।
मामले की सूचना पाकर पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। जहां से एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित व प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार यादव को सूचना दी। जिस पर एसडीएम ने एसडीआरएफ को जानकारी दी। समाचार लिखे जाने तक एसडीआरएफ के लोग तलाश में जुटे रहे। इस संबंध में एसओ इटवा संतोष कुमार तिवारी ने कहा मामला संज्ञान में है। एनडीआरएफ टीम महिला को ढूंढने में लगी हुई है।