फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में वृद्ध की मौत, दो लोग गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। देवरिया-कसया मार्ग पर दूबे टोला बंदर गेट के पास बुधवार को बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खुटहा पटखौली गांव निवासी केदार यादव (60) अपनी बाइक से तरकुलवा जा रहे थे। जैसे ही वह कस्बे के बंदर गेट के पास पहुंचे, सामने से आ रहे दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सकतुई गांव निवासी निखिल (18) अपनी बुआ भारती को लेकर तरकुलवा कपड़ा खरीदने आ रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सीएचसी तरकुलवा भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही केदार यादव की मौत हो गई, जबकि निखिल और उसकी बुआ भारती का इलाज चल रहा है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें