फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के ककरही पुल के पास बुधवार रात एक बाइक ने साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र के कठही गांव निवासी चैतू (60) साइकिल से घर जा रहे थे। ककरही पुल के पास बाइक ने उनकी साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में चैतू गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने जोगिया पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को माधव प्रसाद मेडिकल काॅलेज भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें