फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Thu, 30 May 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के नीबी गांव में मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के हरिराम चौरसिया (62) अपने खेत में तालाब बनवा रहे है। खेत की मिट्टी को खनन कर ट्रैक्टर-ट्राली में मिट्टी लादकर उसके घर लेकर जा रहे थे। इस दौरान ट्रॉली खेत के मेड़ पर फंस गई। हरिराम चौरसिया उसी दौरान मेड़ की छटाई करने लगे। इसी बीच वह ट्राली के पीछे से चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन फानन में अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजन के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई में पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें