फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Sun, 19 Jul 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के मड़वा चौराहे के पास पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में कठेला समय माता थाना क्षेत्र के दुबिहारे गांव निवासी पंचराम निषाद (70) की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज शोहरतगढ़ सीएचसी पर चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कठेला समय माता थाना क्षेत्र के दुबिहारे गांव निवासी हरिओम, लवकुश और पंचराम निषाद एक बाइक से कोइरीडीहा गांव के रास्ते मड़वा रेलवे क्राॅसिंग पार कर बढ़नी की तरफ जाने वाले एनएच-730 हाईवे मार्ग पर चढ़ रहे थे।
बढ़नी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के पीछे बैठे पंचराम निषाद (70) उछल कर सड़क पर गिर गए और हरिओम, लवकुश भी बाइक लेकर गिर गए। इस हादसे तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें