फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रॉड से पीटकर बुजुर्ग की हत्या, तीन गिरफ्तार

Tue, 14 Apr 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी/सकारपार। खेसरहा थाना क्षेत्र के मदुआपुर गांव में रविवार की रात आपसी विवाद में आत्माराम (63) की रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मामले में मृतक के पुत्र शशि कपूर की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों बाल गोविंद, संगीता और प्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि दो बाल अपचारियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, मदुआपुर गांव निवासी 63 वर्षीय आत्माराम, आरोपी बाल गोविंद का पड़ोसी था। दोनों के बीच पहले भी छोटे-मोटे विवाद होते रहते थे। मृतक के पुत्र शशि कपूर वर्मा ने आरोप लगाया कि रविवार दोपहर सीढ़ी पर चढ़ने-उतरने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और झगड़ा हुआ था। रात करीब नौ बजे भोजन के बाद आत्माराम सड़क पर टहल रहे थे। इसके बाद रात लगभग 10 बजे के करीब दो पक्षों में कहासुनी को लेकर आपस में जमकर मारपीट हो गई। इसी दौरान रंजिश में बाल गोविंद, उसकी पत्नी संगीता और भाई प्रकाश ने मिलकर उनपर रॉड से हमला कर दिया। इसमें आत्माराम वर्मा (65) पुत्र शिव पूजन गंभीर रूप से चोटिल हो गए। परिवार के लोगों ने आत्माराम को इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद और और दो अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। इसके साथ ही उनकी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। दो बाल अपचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद, तीन गिरफ्तार : खेसरहा पुलिस ने हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी में लग गई। मुखबिर की सूचना पर दो बाल अपचारी सहित पांच लोगों को पनघटिया बंधा ग्राम कैथवलिया पास से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से आलाकत्ल बरामद किया गया। एसओ अनूप कुमार मिश्र ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मदुआपुर गांव में आत्माराम की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गईं थीं। मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के ही पनघटिया बंधा कैथवलिया पास से बाल गोविंद, जयप्रकाश, संगीता पत्नी बाल गोविंद और दो बाल अपचारी निवासी मदुआपुर थाना खेसरहा को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें