बांसी। थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में आठ पिकअप में लदे 24 पशु और छह बछड़े को बरामद कर पुलिस जांच कर रही है। सभी को बांसी की कान्हा गोशाला में भेज दिया गया है ।
प्रभारी निरीक्षक रामकृपाल शुक्ला ने बताया कि सूचना मिली की आठ पिकअप पर 24 पशु और छह बछड़े लेकर कुछ लोग गोरखपुर के छपिया पशु बाजार जा रहे हैं। इस पुलिस टीम रवाना हुई और बांसी इटवा मार्ग पर रतन सेन स्कूल के आगे पिकअप को पकड़ लिया। पशुओं को गोशाला भेज दिया गया। साथ ही साथ मामले की जांच की जा रही है। संवाद
ि