संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत रोटरी क्लब की ओर से शनिवार को संयुक्त जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर आठ लोगों ने रक्तदान किया।
रोटरी क्लब सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष सांसद जगदंम्बिका पाल ने शिविर का उद्घाटन किया। संत कुमार, पंकज पासवान, उपेंद्र नाथ पांडेय, मृत्युंजय सिंह, सुनील कुमार पांडेय, रामकृष्णानंद सिंह, विष्णु कुमार एवं प्रकाश ने रक्तदान किया। इस मौके पर जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. एके झा, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी, अरूण कुमार प्रजापति, गोविंद प्रसाद ओझा आदि मौजूद रहे।