फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से आठ मजदूर घायल

Thu, 27 Jul 2023 10:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के सीएचसी बेंवा में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत ढलाई के समय शटरिंग गिर गई। जिससे वहां काम कर रहे आठ मजदूर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने चार लोगों को जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कार्यदाई संस्था सीएनडीएस संतकबीरनगर की ओर से बुधवार की देर रात बेंवा सीएचसी पर निर्माणाधीन ड्रग्स स्टोर रूम की छत की ढलाई कराई जा रही थी। जिसकी लागत लगभग 6 करोड़ 66 लाख रुपये है। छत ढलाई का काम चल रहा था। अचानक शटरिंग गिर जाने से अफरा-तफरी मच गई। शटरिंग गिरने से काम कर रहे मजदूर नीचे गिर गए और काफी चोट आईं। लोगों को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने चार लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया।
सूचना पर बेंवा सीएचसी पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनोद कुमार अग्रवाल ने घायलों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि शटरिंग गिरने के कारण घटना घटी है। जांच की जा रही है। दोषियों व लापरवाही करने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें