बिस्कोहर नगर के प्राइवेट बस अड्डे पर रात्रि के समय विद्युत चोरी की जांच करती विद्युत विभाग कठौत
सिद्धार्थनगर। बिजली चोरी की शिकायत पर बुधवार रात विद्युत उपकेंद्र कठौतिया रामनाथ की टीम ने नगर पंचायत बिस्कोहर के प्राइवेट बस अड्डे पर चेकिंग अभियान चलाया। एसडीओ सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए रात्रि कालीन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कठौतिया उपकेंद्र पर तैनात जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता को नोटिस के बाद भी बकाया बिल जमा न करने वाले बकायेदारों की बिजली चालू न करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जेई मीटर राहुल भारती, जेई इटवा अवनीश कुमार मिश्र, कैशियर पवन कुमार सिंह यादव, सत्य प्रकाश मिश्र, प्रदीप पांडेय, अरुण कुमार वर्मा, स्थानीय पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल बजरंग दास यादव, कांस्टेबल आशीष मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद