फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के साये में पढ़ी गई ईद की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा के साये में पढ़ी गई ईद की नमाज
विज्ञापन

सभी सर्किल के सीओ ने भ्रमण कर लिया सुरक्षा का जायजा
संवेदनशील स्थलों पर रही पुलिस की विशेष नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ईद पर्व को शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराए जाने के लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा। थानाध्यक्ष का क्षेत्र का भ्रमण करके जायजा लिए तो वहीं सभी सीओ ने सर्किल की जानकारी ली और ईदगाह और मस्जिदों के बाहर जाकर जानकारी ली। संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रही।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल के कारण ईद पर्व पर भी कई पाबंदियां थीं। मगर कोई त्योहार में माहौल बिगाड़ने न पाए। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त थी। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया था कि वह क्षेत्र का भ्रमण करके शांति व्यवस्था कायम रखें। सभी लोग क्षेत्र का भ्रमण करके जानकारी लेते रहें। वहीं सीओ सदर राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने सदर, लोटन और उसका सहित सर्किल का भ्रमण किया। वहीं सीओ शोहरतगढ़ प्रदीप यादव और कोतवाल शोहरतगढ़ राजेंद्र बहादुर सिंह ने शोहरतगढ़ कस्बे के अलावा क्षेत्र का भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। सीओ बांसी अरुण चंद ने भी बांसी और खेसरहा क्षेत्र का भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया की सुरक्षा व्यवस्था कायम रखें और अगर कोई गड़बड़ी करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि ईद सकुशल संपन्न हो गया। कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें