फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धूमधाम से मनाया गया ईदे गदीर, हर तरफ रहा जश्न का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। इमाम हजरत अली की ताजपोशी (ईदे गदीर) का कार्यक्रम शुक्रवार को डुमरियागंज क्षेत्र के शिया बाहुल्य कस्बा हल्लौर में पूरे जोशो खरोश (धूमधाम) से मनाया गया। इस मौके पर हजरत अली के अनुयायियों ने महफिल मिलाद का आयोजन कर और जुलूस निकालकर तथा पटाखे छोड़कर, मिठाई और खाद सामग्री का पैकेट वितरित कर अपनी खुशी का इजहार किया। हर तरफ खुशी और जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन

जश्ने ईदे गदीर को लेकर हल्लौर मे महफिल - मिलाद, लंगर का सिलसिला बृहस्पतिवार की रात से ही शुरू हो गया था। हल्लौर स्थित कर्बला, बड़ा इमामबाड़ा तथा जामा मस्जिद पर महफिल आयोजित हुई। लोगों ने अपने घरों पर रोशनी करके नजर नियाज और लंगर आयोजित किया। शुक्रवार की सुबह 7: बजे जामा मस्जिद पर काजिम करबलाई ने महफिल आयोजित किया। इसमें स्थानीय शायरों ने हजरत अली की शान में कलाम और कसीदा पेश किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम आयोजक ने लोगों में मिष्ठान और बच्चों में खाद सामग्री का पैकेट आदि वितरित किया। सेठ बाबा के इमामबाड़े में मंजर इमाम ने लंगर आयोजित कर महफिल की। अपराह्न 3:30 बजे जुलूस ए हैदरी जामा मस्जिद से निकाला गया, जो कस्बे से होता हुआ डुमरियागंज बस्ती मार्ग पर सेन्ट थोमस नहर पुल होते हुए पूर्वांचल बैंक के निकट पहुंचकर महफिल में तब्दील हो गया। जुलूस में भारी संख्या में दोपहिया और चार पहिया वाहन सवार शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें