भनवापुर। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सरकार की पहली प्राथमिकता है। जब लोग शिक्षित होंगे, उनका स्वास्थ्य बेहतर हाेगा व लोगों के पास रोजगार होगा तभी एक विकसित भारत का सपना साकार होगा। यह बातें राज्यसभा सांसद बृजलाल ने बुधवार को भनवापुर ब्लाॅक मुख्यालय पर निर्माणाधीन पीएचसी भवन का निरीक्षण करने के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिम्मेदारों को निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा। भनवापुर ब्लाॅक में भी पीएचसी भवन अति जर्जर थी। छत टपकती थी, महिलाओं को प्रसव कराने से भय लगता था। डीएम डा. राजागणपति आर. ने समस्या से अवगत कराया व इस भवन के पुनर्निर्माण में सहयोग को कहा। तत्काल सांसद निधि से 69.50 लाख रुपये इस भवन के निर्माण को यह कहते हुए दिए कि निर्माण गुणवत्ता पूर्ण व तेजी से हो ताकि जल्द से जल्द लोगों को यहां से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। संवाद
ो