फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हल्के झटके निकले घर से बाहर, फिर धराशायी होने लगे आशियाने

Sun, 22 Oct 2023 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल के धादिंग जिले में रविवार की सुबह भूकंप से 20 मकान धराशायी
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
खुनुवां। नेपाल की पहाड़ियों में रविवार सुबह आए भूकंप के झटके से 20 मकान धराशायी हो गए। 75 से अधिक आशियाने क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नेपाल मीडिया के अनुसार, शुरुआती दौर में भूकंप के झटके हल्के थे। जैसे ही लोग घरों से बाहर निकले, वैसे ही कंपन तेज हुआ और मकान गिरने लगे। गनीमत रही कि पहले कंपन कम था और लोगों की जान बच गई।
नेपाल के धादिंग जिले में आए भूकंप के कारण धादिंग के जमालुखी गाऊ पालिका वार्ड नंबर 5, कुमालटारी में 20 घर पूरी तरह नष्ट हो गए और 75 घरों में दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमालुखी गाऊ पालिका वार्ड नंबर 5 के पूर्व वार्ड अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद कापड़ी ने बताया कि भूकंप से हुई क्षति का विवरण जारी किया गया है।
स्थानीय अधिकारी राजेश अधिकारी ने बताया कि लगातार चार रिक्टर पैमाने से अधिक के भूकंप के झटकों के कारण लोग अपने घरों से बाहर रहे। उसके बाद यह 6.1 रिक्टर तक पहुंच गया। वरिष्ठ भूकंप विज्ञानी लोक विजय अधिकारी के मुताबिक, भूकंप का झटका काठमांडू घाटी के साथ-साथ गोरखा, नुवाकोट, मकवानपुर, चितवन और अन्य जिलों में भी महसूस किया गया। भूकंप से नुकसान होने की जानकारी अभी नहीं हो पाई है। सुबह 7:39 बजे धादिंग के जमालमुखी गाऊ पालिका वार्ड नंबर 5 खारी दरबुंगघाट में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें