फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल

Sun, 22 Oct 2023 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खरगवार गांव में देर रात हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के खरगवार गांव में शनिवार रात दो पट्टीदारों में रास्ते के विवाद में मारपीट में जमकर धारदार हथियार चले। इसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने तीन की हालत गंभीर देखते हुए माधव प्रासाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के खरगवार गांव निवासी त्रिजुगी उपाध्याय और धर्मात्मा उपाध्याय के परिवारों के बीच रास्ते के लिए विवाद पहले से चला आ रहा है। इसी बात को लेकर शनिवार को त्रिजुगी के परिवार वाले गाली दे रहे थे। यह सुनकर धर्मात्मा के परिवार वालों ने त्रिजुगी के परिवार से पूछा कि किसको गाली व मारने-पीटने की बात कह रहे हो। उसके बाद कहासुनी होने लगी। इतने में त्रिजुगी के परिवार वाले धर्मात्मा के परिवार पर लाठी-डंडे और हथियार से हमला कर दिए।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें पहले पक्ष के त्रिजुगी उपाध्याय (50), सनंद उपाध्याय (32), रवि उपाध्याय (30), नीरज (25), धीरज (20) और दूसरे पक्ष के धर्मात्मा उपाध्याय (60), जगू उपाध्याय (34), रामशंकर (30) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने धर्मात्मा, रामशंकर उर्फ सोनू और त्रियुगी की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें माधव प्रासाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि दो पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों से दस लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया। चार की गिरफ्तारी कर ली गई है। कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन




पहले भी हो चुका है विवाद

एक हफ्ते पहले भी दोनों पक्षों के बीच रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। मामला शोहरतगढ़ थाने में पहुंचा था। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के विरुद्ध 151 व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें पाबंद किया था। साथ ही दोनों को हिदायत दी गई थी। इस मामले कोई विवाद नहीं करेगा। मामले में आपसी सहमति बनाकर शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे। शनिवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के त्रिजुगी, सदानंद, रवि, नीरज, धीरज और जगू, रामशंकर, धर्मात्मा, जगदात्मा, महात्मा के विरुद्ध हत्या के इरादे से हमला करने व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें