फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने सुबह चार से छह बजे के बीच किया स्नान और दीपदान

विज्ञापन
जोगिया क्षेत्र के ककरही घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने सुबह चार से छह बजे के बीच किया स्नान और दीपदान
विज्ञापन

बिस्कोहर। बूढ़ी राप्ती नदी के सोहन व भिरुरा घाट पर लगने वाले मेले पर चंद्र ग्रहण के सूतक का साया रहा। सूतक के कारण मंगलवार सुबह मेलार्थियों की भीड़ कम दिखी। हालांकि, सुबह चार से छह बजे के बीच श्रद्धालुओं ने दीपदान किया और आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन

भिरुरा घाट पर लगे मेले में मिठाई की दुकान लगाने वाले राजेश यादव ने कहा कि तीस हजार रुपये भर्ती लगाकर मिठाई बना कर लाया हूं, ग्रहण लगने से मेले में भीड़ कम है। खिलौना विक्रेता रामू ने बताया कि मैं बड़ी मात्रा में खिलौना बेचने के लिए लाया हूं। जब बड़े लोग मेले में नहीं दिख रहे तो बच्चे कहां दिखेंगे। लगता है भर्ती नहीं निकल पाएगी। मंदिर के व्यवस्थापक शेषराम चौरसिया ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर मेले का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार चंद्र ग्रहण लगने से श्रद्धालुओं की भीड़ कम है। दुकानदार मायूस थे इसलिए मेला एक दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। चौकी प्रभारी बिस्कोहर सर्वेश कुमार यादव ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए हेड कांस्टेबल रवि प्रताप उपाध्याय व दीनानाथ साहनी के साथ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें