फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पहले थी एक्स-रे प्लेट की समस्या, अब बिजली बनी बाधक

Mon, 06 Apr 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- लार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल, हर दिन 20 से अधिक मरीज निजी पैथोलॉजी में कराते हैं जांच
विज्ञापन


चनुकी। लार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहले एक्स-रे के लिए प्लेट की समस्या मरीज झेल रहे थे। अब स्वास्थ्य केंद्र पर बिजली बाधक बनी हुई है । अस्पताल का जरनेटर कई दिनों से खराब पड़ा है। आश्चर्य की बात तो यह है कि जब तक प्लेट की समस्या रही, तब तक बिजली आपूर्ति ठीक थी। अस्पताल से हर दिन 20 से अधिक मरीजों को सीएचसी के सामने स्थित निजी सेंटर पर जांच के लिए जाना पड़ता है।
सोमवार को एक्स-रे के लिए अस्पताल पहुंची हरखौली निवासी प्रीति पांडेय ने बताया कि हाथ में दर्द है, एक्स-रे कराना था। यहां बताया गया कि बिजली नहीं है। बहुत जरूरी हो तो बाहर से करा लीजिए। वहीं, भरौली निवासी मंगनी राजभर ने कहा कि पिछले सप्ताह आए तो कहा गया कि प्लेट ही नही है, आज आए तो बता रहे हैं कि बिजली नहीं है। जिन मरीजों को एक्स-रे कराना अत्यंत जरूरी था, वह सीएचसी के सामने स्थित प्राइवेट सेंटर में जांच कराने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक बिजली कटौती हो रही है। जरनेटर खराब है, इसलिए एक्स-रे का कार्य नहीं हो पा रहा है। बहुत जरूरी होने पर मरीजों को बाहर से एक्स-रे कराने की सलाह दी जाती है। जरनेटर की जल्द ही रिपेयरिंग करा दी जाएगी। - बीबी सिंह, चिकित्सा प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें