फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तरफ शान से लहराया तिरंगा

Fri, 27 Jan 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
महदेइया मुस्लिम इंटर काॅलेज में झंडारोहण करते प्रबंधक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में गुरुवार को 68वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण के बाद जिले के सभी कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराया गया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जवानों ने परेड कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने ध्वजारोहण किया। अधिकारियों ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों में फल का वितरण किया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम डीएम सूर्यपाल गंगवार ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। कर्मचारियों ने राष्ट्रगान किया। डीएम ने सभी को कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलाई। गोष्ठी में डीएम सूर्यपाल गंगवार ने आजादी की लड़ाई, शहीदों का स्मरण किया। स्वतंत्रता, समानता और भातृत्व का संदेश दोहराते हुए कहा कि राष्ट्र से बड़ा कोई नहीं होता। इस दौरान पूर्व डीएम नरेंद्र शंकर, एडीएम बाबूराम, वरिष्ठ कोषाधिकारी अनुराग कुमार श्रीवास्तव, डीओ आबकारी अजय कुमार मिश्र, एसओसी ओमप्रकाश अंजोर, जिला मनोरंजन कर अधिकारी राकेश लाल श्रीवास्तव, अधिवक्ता सत्यदेव सिंह, हरिहर उपाध्याय, जय शंकर प्रसाद मिश्र, दिवाकर प्रसाद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संचालन पेशकार एडीएम कोर्ट गिरीश चंद्र मिश्रा ने किया। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम सूर्यपाल गंगवार ने झंडारोहण के बाद परेड की सलामी ली।
शांति प्रतीक सफेद कबूतर को उड़ाया। पुलिस आफिस, आम्र्स पुलिस, झारखंड आम्र्स फोर्स, होमगार्ड, एनसीसी के महिला व पुरूष कैडेट महिला पुलिस के जवानों सलामी पेश की। स्वाट टीम, फायर बिग्रेड, फील्ड यूनिट, यूपी 100 आदि ने झांकिया निकाली। विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में चिल्ड्रेन गार्डेन पब्लिक स्कूल को प्रथम, टाइनी टाट्स को द्वितीय व सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल को तृतीय स्थान मिला। गोल्हौरा एसएचओ इंस्पेक्टर राधेश्याम राय व मुख्य आरक्षी समन सेल घनश्याम चतुर्वेदी को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। बैडमिंटन खेल के पदक विजेता बांसी में तैनात आरक्षी ह्षिकेश मणि त्रिपाठी, सीओ शोहरतगढ़ पेशी में अरविंद कुमार व एसपी आफिस में दुर्गेश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नोटबंदी के दौरान कानून व्यवस्था को लागू करने में उत्कृष्ट योगदान देने पर एसएचओ इटवा रणधीर मिश्रा को सम्मानित किया गया।  सराहनीय सेवा के लिए एलआईयू इंस्पेक्टर अनिल श्रीवास्तव, एसओ उसका बाजार डीएन सिंह, स्वाट टीम प्रभारी शिवाकांत मिश्रा, एसओ जोगिया शमशेर बहादुर सिंह, पीआरओ एसपी संजय पांडेय, चौकी इंचार्ज ककरहवा गिरजेश उपाध्याय, स्वाट टीम के सदस्य राकेश कन्नौजिया, देवेश यादव, दिनेश यादव, रमेश यादव, आशुतोष त्रिपाठी, गौरव सिंह, अवनीश सिंह, महिला आरक्षी नीतू सहानी, आरक्षी पुलिस आफिस रविंद्र यादव, रवि तिवारी, गुंलाब यादव, इरफान, जैनेंद्र त्रिपाठी, आरक्षी यूपी 100 सुधीर सिंह, राम आशीष, श्रीराम सिंह, ओमप्रकाश, नूर आलम, आशुलिपिक चंद्रप्रकाश, मस्तराम, एसआईएम सूरजमल्ल को सम्मानित किया गया। संचालन शिक्षिका सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल रशीदा बानो सिद्दीकी ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला जज अमेरिका सिंह, सीडीओ अनिल मिश्रा, एडीएम बाबूराम, सीएमओ डॉ. राजेंद्र कपूर, सीओ सदर अकमल खान, शोहरतगढ़ सुनील कुमार सिंह, बांसी महिपाल पाठक, डुमरियागंज जटाशंकर राव, एसओ सदर शादाब खान, बांसी डीके श्रीवास्तव, चिल्हिया रामविलास यादव, शोहरतगढ़ एके सिंह, ढेबरूआ रविंद्र कुमार गौतम आदि मौजूद रहे। अधिकारियों ने जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड, प्रसूति संकाय, जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों में फल का वितरण किया गया। डीएम ने सीएमएस डा. रोचस्मति पांडेय को निर्देशित किया कि निर्बल लोगों को इलाज के दौरान आ रही परेशानियों को तत्काल दूर करे। दीवानी कचहरी में जिला जज अमेरिका सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों समेत बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में निदेशक डॉ.सुशीला सिंह ने झंडारोहण किया। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रधानाचार्य कामाख्या सिंह, राजेश सिंह, राकेश सिंह, रशीदा बानो, अपूर्व विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में प्रधानाचार्य फादर थामस ने ध्वजारोहण किया। छात्र व छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रघुबर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रधानाचार्य बालकृष्ण सिंह के नेतृत्व में प्रभातफेरी निकाली। सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नरसिंह त्रिपाठी, मुस्लिम इंटर कॉलेज महदेइया में नैयर कमाल, बेलसड़ स्थित मदरसे में सांसद जगदंबिका पाल, जयकिसान इंटर कॉलेज में अंगद प्रसाद, प्राथमिक विद्यालय पिपरा पांडेय में बीडीसी प्रदीप साहनी ने ध्वजारोहण किया। कांग्रेस एससी-एसटी प्रकोष्ठ के आजादनगर स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुड्डू ने झंडारोहण किया।
बांसी। तहसील क्षेत्र में गणतंत्र दिवस पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी एवं निजी संस्थानों व विद्यालयों में ध्वजारोहण के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। तहसील कार्यालय में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट डॉ. महेंद्र कुमार, नगर पालिका कार्यालय पर अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने ध्वजारोहण किया। इनके अलावा डॉयट में प्राचार्य राम कृपाल, सीओ कार्यालय में सीओ महिपाल पाठक, रतन सेन डिग्री कॉलेज में डॉ. मेजर अब्दुल वकील,रतन सेन इंटर कॉलेज में हरिशंकर तिवारी, तिलक इंटर कॉलेज में विनोद कुमार त्रिपाठी, पीएचसी में डॉ. आरके सिंह आयशा गर्ल्स कॉलेज नरकटहा में अब्दुल रहीम, कोतवाली में कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इस तरह ब्लाक कार्यालय, बीआरसी, जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय, मदरसा अनवारुल उलूम अकबर नगर, प्राथमिक विद्यालय सोनारी, सरदार पटेल इंटर कॉलेज, न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय सेमरा मुस्तहकम, प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा में झंडा फहराया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र में उल्लास के साथ 68वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक गणतंत्र दिवस की धूम रही। स्कूलों में प्रभातफेरी निकाली गई। तहसील कार्यालय पर एसडीएम अरुण कुमार सिंह, नगर पंचायत कार्यालय व सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर पर अध्यक्ष बबिता कसौधन, ब्लॉक कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख नीलिमा सिंह व बीडीओ संजय नायक, सीओ कार्यालय पर सीओ सुनील कुमार सिंह, थाना में एसओ अजय कुमार सिंह, चिल्हिया थाना में एसओ रामविलास यादव, ढेबरुआ थाना में एसओ रविंद्र गौतम, खुनुवा चैकी पर इंचाजज् एसआई लक्ष्मीनरायन यादव, विपणन कार्यालय पर एसएसआई धामू सिंह, मंडी समिति पर सचिव रामजी यादव, बीआरसी कार्यालय पर बीईओ पीपी राणा, शिवपति पीजी कॉलेज में प्राचार्य एपी चंद, शिवपति इंटर कॉलेज में प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह व प्रधानाचार्य डॉ. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी, सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अंजू मिश्रा व प्रबंधक संजय खेतान, स्कालर्स स्कूल में प्रबंधक विजय परसरामका, अनूप परसरामका, सेंट थामस स्कूल में डॉ आरपी सिंह, श्रुति कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक राजकुमार जायसवाल, प्रधानाचार्य कुनाल जायसवाल, आइडियल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य मनोज गुप्ता, चंद्रा पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डॉ. उमेश चंद्र शुक्ल, प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल, पीपीएस पब्लिक स्कूल में डीपी पांडेय, प्रबंधक रामअचल श्रीवास्तव, पाटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव, मदरहना उर्फ दत्तपुर प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर प्रधान प्रतिनिधि रामपाल चौधरी, नीबी दोहनी स्कूल में प्रधान प्रतिनिधि अभय सिंह, गड़ाकुल स्कूल में प्रधानाध्यापक मनोज त्रिपाठी, गायत्री देवी, पृथ्वीपाल व प्रधान श्याम सुंदर चौधरी, चिल्हिया स्थित इंडेन गैस सर्विस पर प्रबंधक शैलेंद्र श्रीनेत उर्फ शैलू सिंह, डॉ. अशरफ मेमोरियल हास्पिटल पर डॉ. नसीम व तरन्नुम निशां, बुधई स्मारक पर दीनदयाल गुप्ता, सपा कायाज्लय पर सपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने किया। इस दौरान रामविलास यादव, प्रधानाचार्य अवधेश श्रीवास्तव, बैजनाथ चौरसिया, विक्रम यादव, रामप्रताप सिंह, डॉ.हेमंतराज उपाध्याय, सत्यप्रकाश शुक्ल, सुभाष गुप्ता, त्रिलोकीनाथ पांडेय, दुर्गेश अग्रहरि, मुख्तार आलम, अमरनाथ भारती, सत्येंद्र उपाध्याय, संदीप, अनिल उपाध्याय, इंदू, रेनू, पीयूष, विभू, बृजेश, विपिन, दिव्या, सुष्मिता, सत्यप्रकाश शुक्ल, शकीला परवीन, चंदा, कल्पना, मेघश्याम, संतोष मिश्र, ओमप्रकाश मिश्र, संदीप जायसवाल, राजनाथ, लालजी चौधरी और कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।
डुमरियागंज। गणतंत्र दिवस नगर सहित ग्रामीण अंचलों में धूमधाम से मनाया गया। सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों के अलावा विभिन्न चौक चौराहों पर समाजसेवियों ने ध्वजारोहण किया। एसडीएम कार्यालय पर अरुण कुमार राय, उपनिबंधक कार्यालय पर बृजेश पाठक, तहसील प्रांगण में तहसीलदार संतोष कुमार सिंह, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कार्यालय पर रवींद्र गुप्ता व आलोक श्रीवास्तव, भाजपा कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन अग्रहरि, अजय पांडेय, नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष बीना देवी अग्रहरि, मधुसूदन अग्रहरि, बसपा कार्यालय पर सैय्यदा, सच्चिदानंद पांडेय, शाहपुर हिंदू भवन पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, सपा कार्यालय पर रामकुमार उर्फ चिनकू यादव ने झंडा फहराया।
बीआरसी, पीएचसी, श्रीगुरुनानक चिल्ड्रेन एकेडमी, बेदौला स्थित सरस्वती शिशु एवं लघु माध्यमिक स्कूल, अल अशरफ पब्लिक स्कूल, बीआरसी भनवापुर, पीएचसी, बाल विकास परियोजना कार्यालय, रमवापुर उर्फ  नेबुआ प्राथमिक विद्यालय, शाहपुर प्राथमिक विद्यालय, पैरामाउंट एकेडमी, एसआर पब्लिक, मौलाना आजाद चिल्ड्रेन एकेडमी भड़रिया, एसएस एकेडमी परसपुर, श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर निर्माण समिति, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज कादिराबाद व मौलाना आजाद डिग्री कॉलेज बायताल, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज तुरकौलिया तिवारी, हल्लौर स्थित अलमेंहदी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दारूल उलूम गरीब नवाज पर सदर मौलाना हफीजुल्लाह, उम्मे हबीबा निसवा कॉलेज सिकहरा में ध्वजा रोहण हुआ।
बढ़नी।  गणतंत्र पर्व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। कस्टम कार्यालय पर कस्टम अधीक्षक आलोक कुमार कुमार ने झंडा फहराया। इसमें राधिका त्रिपाठी आरके सिंह, लोकेंद्र सिंह, राजेश शर्मा, राजेश दुबे मौजूद रहे। गांधी आदर्श विद्यालय के प्रबंधक डॉ. रुद्र प्रताप शाह प्रधानाचार्य विजय कुमार वर्मा ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। मौके पर राकेश प्रताप शाह, मनोज पांडेय, निसार अहमद, सिद्धार्थ पाठक आदि मौजूद रहे। ब्रजेश्वरी इंटर कॉलेज घरुआर में प्रधानाचार्य उदय प्रकाश मौर्य, डॉ. जाकिर हुसैन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अब्दुल मोबीन ने झंडारोहण किया।
बढ़नी चौकी, थाना, बार्डर, सुरक्षा कार्यालय, ब्लाक कार्यालय, प्रा. स्वास्थ्य केंद्र, एसबीआई, पीएनबी, मौलाना अबुल कलाम आजाद स्कूल, अमर बाल विद्या मंदिर, दयानंद विद्यालय, सरस्वती विद्यालय, यूरो किड्स, श्यामा देवी कॉलेज, सेंट एंड्रूज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मधवानगर, पीसीएफ गोदाम सरकारी व अर्ध सरकारी संस्थानों मे झंडा रोहण हुआ। उधर, परसा क्षेत्र के तुलसियापुर स्थित पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शुक्लागंज, ब्लाक संसाधन केंद्र बढ़नी, प्राथमिक विद्यालय औदही कलां प्रथम, द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय तालकुंडा, पचऊथ, अलहरमैन आइडियल पब्लिक स्कूल गनेशपुर, अताउल्लाह मदनी, प्राथमिक विद्यालय मानपुर, पिपरा, रेड़वरिया, परसा दीवान, तुलसियापुर, मानपुर बुजुर्ग, परसा स्टेशन, ढेबरुआ प्राथमिक विद्यालय में ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
पथरा। पथरा क्षेत्र में कन्या इंटर कॉलेज सेहरी बुजुर्ग में मुख्य अतिथि राघवेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्रबंधक कुंवर अजय सिंह ने बच्चों को गणतंत्र का महत्व बताया। शिवाजी इंटर कॉलेज बरगदवा में प्रबंधक रामराज सिंह, केपी सिंह, रामकेवल यादव, रामकुमार, सब्बू सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। मदरसा अरबिया अहले सुन्नत मिफ ताहुल उलूम मसिना खास में प्रबंधक हाजी मोहम्मद खालिद, मदरसा तालीमुन कुरान तिगोड़वा बनगवां में प्रबंधक मौलाना ऊबैदुर्रहमान, सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन खोरिया रघुवीर सिंह में प्रबंधक अमरेंद्र सिंह, पूर्वंाचल ग्रामीण बैंक पथरा में याकूब खां, एसबीआई शाखा पर प्रबंधक सरोज कुमार राय ने ध्वजारोहण किया। लोटन ब्लॉक कार्यालय पर प्रमुख सजलैन्निशा, एसबीआई शाखा पर अभिषेक कुमार, बीआरसी पर गोपाल मिश्र, प्राथमिक विद्यालय भिटपरा में प्रधान जमीर अहमद, कोतवाली में रणविजय सिंह, कल्पनाथ सिंह कन्या इंटर कॉलेज में अंकित सिंह, प्राथमिक विद्यालय तरघौना में शिवकुमार, पटखौली में मनोज जायसवाल, अलिमिया एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी तरघौना में प्रबंधक अब्दुल मजीद ने ध्वजारोहण किया। पकड़ी बाजार क्षेत्र में पकड़ी लाला, जखवलिया, मदरहवा, बैजनाथ, मस्जिदिया, पड़रिया, बीपीसी इंटर कॉलेज पकड़ी, बभनी, अनामिका पब्लिक सुभाषचंद्र ग्रामोदय पर झंडा फहराया गया। सूर्या इंटर कालेज बुढ़नइया में सांसद जगदंबिका पाल ने झंडा फहराया।
बर्डपुर। सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी में ध्वजारोहण प्रशासनिक भवन पर हुआ। कुलपति प्रो.रजनीकांत पांडेय ने धजारोहण के बाद बच्चों और कर्मचारियों को गणतंत्र राष्ट्र की गौरवगाथा से अवगत कराया। मौके पर कुलसचिव बीके पांडेय, डिप्टी रजिस्ट्रार महेंद्र कुमार, वाणिज्य विभागाध्यक्ष दीपक मिश्रा, दिनेश प्रसाद, शिव शुक्ला, अंगद तिवारी आदि मौजूद रहे। खंड विकास कार्यालय पर प्रभारी बीडीओ सन्तोष सिंह, आदर्श पब्लिक हाईस्कूल में संस्थापक दीपेंद्र चौधरी, स्वामी विवेकानंद,नव ज्योति सिद्धार्थ इंटर कालेज, मिडास स्कूल ऑफ  लर्निंग, सहारा इंडिया बैंक शाखा, एसबीआई मुख्य व एसबीआई यूनिवर्सिटी शाखा, पीएचसी, बीआरसी, बुद्ध विद्या पीठ इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय मरवाटिया  कपिलवस्तु में प्रधानपति बसीरुल्लाह, प्राथमिक विद्यालय,नोनहवा, चकई जोत, काशीपुर, विज्डम पब्लिक, मां पार्वती बाल विद्या मंदिर चैनपुर सहित सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में झंडारोहण किया गया।
इटवा। रईस अहमद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य माहताब आलम, थाने पर एसओ रणधीर मिश्र, तहसील कार्यालय पर एसडीएम एम.जुबेर बेग, यशोदा देवी कन्या इंटर कॉलेज में ब्लाक प्रमुख इटवा सूर्यमती पांडेय, सरस्वती शिशु मंदिर चौखड़ा, खुनियांव ब्लॉक व इटवा ब्लॉक कार्यालय पर झंडा फहराया गया। माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी, राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में ब्लाक प्रमुख ने झंडारोहण किया। सोलह छात्रों को प्रशस्ति पत्र व आयोजित निबंध प्रतियोगिता में सबसे अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्र को नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया । 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें