फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत

Thu, 23 Jul 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के मधुबेनिया चौराहे पर बुधवार शाम हुए हादसे में घायल ई-रिक्शा चालक की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदवा निवासी ई-रिक्शा चालक संतोष कुमार शुक्ल (40) पुत्र रामदेव शुक्ल नौगढ़ आ रहे थे। रास्ते में सदर थाना क्षेत्र के मधुबेनिया चौराहे पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें