फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 1.54 लाख यूनिट सदस्यों का ई केवाईसी नहीं हो सका

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग का दावा है कि 92 प्रतिशत यूनिट सदस्यों का ई केवाईसी हो चुका
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों के करीब 1.54 लाख यूनिट सदस्यों का ई केवाईसी नही हो सका है। विभाग का कहना है कि अगर समय से इन सदस्यों का ई केवाईसी नहीं हुआ तो इस बार राशन से वंचित हो जाएंगे। कार्डधारकों का कहना है कि कोटेदारों की ओर से ई केवाईसी में कोई रूचि नहीं लिया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, जिले में अंत्योदय कार्डधारक 66,619 हैं। जबकि इसमें 2.42 लाख यूनिट लाभार्थी हैं। इसके अलावा पात्र गृहस्थी के 4.34 लाख कार्डधारक हैं। विभाग का दावा है कि 92 प्रतिशत यूनिट सदस्यों का ई केवाईसी हो चुका है, लेकिन 1.54 लाख यूनिट सदस्यों का ई केवाईसी नहीं हुआ है। पहले ई-पास मशीन से वितरण करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके बाद अब आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक मशीन की शुरुआत की है। इस पर अनाज के साथ ही अंगूठा लगता है, तभी कोटेदार राशन दे सकता है। इसके साथ ही राशन कार्ड से आधार सीडिंग की व्यवस्था शुरू कर दी है। इसमें राशन कार्ड में परिवार के जितने लोगों का नाम है, उन सभी यूनिट लाभार्थियों का आधार सीडिंग होना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले के समस्त कोटेदारों को निर्देश दिए गए हैं। अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्ड में जितने यूनिट लाभार्थियों का ई-केवाईसी अभी तक नहीं हुई है उनके घर पर जाकर ई-केवाईसी करें। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी लेकिन अभी तक 1.54 लाख यूनिट की ई-केवाईसी नहीं हुई है।
-एपी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें