फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निरीक्षण में पांच उपकेंद्र मिले बंद, प्रसव कक्ष का हाल बेहाल

Sun, 28 Apr 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सीएमओ ने शनिवार को जिले के उपकेंद्र व आयुष्मान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में नौगढ़ पीएचसी के पांच उपकेंद्र बंद मिले। सीएमओ ने सभी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया।
सीएमओ ने सबसे पहले आयुष्मान केंद्र व उपकेंद्र बड़गों का निरीक्षण किया। वहां सीएचओ मौजूद थी, लेकिन उपकेंद्र की बिजली खराब थी। जबकि एएनएम नदारद थी। उसके बाद उपकेंद्र व आयुष्मान केंद्र बसौनी का निरीक्षण किया। पहुंचते ही दोनों केंद्र बंद मिले। कोड़रा ग्रांट स्थित उपकेंद्र व आयुष्मान केंद्र भी बंद मिले। भड़ेहर ग्रांट लुचुईया में सीएचओ व एएनएम मौजूद मिली। दोनों को गर्मी से बचने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने और पर्याप्त दवा रखने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि सेंटरों के निरीक्षण के दौरान शौचालय खराब मिले, पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी। प्रसव केंद्र में इंवर्टर नहीं था, कक्ष में पंखा भी नहीं था, दरवाजा भी टूटा है, आवश्यक वस्तुओं को पीएचसी से मंगवाने के लिए निर्देश दिए। पीएचसी कंडवा में खिड़कियों के शीशे टूटे मिले, मोटर भी खराब था, इससे पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा था। उसे तत्काल ठीक करवाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें