फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुमरियागंज जामा मस्जिद बनी क्वारंटीन हाउस

विज्ञापन
डुमरियागंज में क्वारंटीन हाउस बनाई गई जामा मस्जिद का निरीक्षण करते एसडीएम और पुलिस अधिकारी - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
जिले में 43 लोगों को मदरसों में क्वारंटीन किया गया
विज्ञापन

जामा मस्जिद को बनाया क्वारंटीन हाउस
जमात में आए नमाजियों को 14 दिन तक मस्जिद से बाहर न निकलने की दी हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 लक्ष्मण नगर में स्थित जामा मस्जिद को बुधवार को एसडीएम ने क्वारंटीन भवन घोषित कर दिया। मस्जिद के मुअज्जिन को क्वारंटीन भवन में ही 14 दिन रहने के की सलाह दी गई। जामा मस्जिद डुमरियागंज में सीतापुर से एक सप्ताह पहले जमात के कुछ लोग आए थे। इनमें से नौ मस्जिद में ही रुक गए थे। 29 मार्च की रात देवबंद सहारनपुर से भी एक बस आई। इसमें भी बीस से अधिक लोग उतर कर मस्जिद पहुंचे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने सभी को बाहर निकाल कर न्यू पीएचसी पर स्क्रीनिंग कराने के बाद उन्हें सीतापुर जिला भिजवा दिया था। जानकारी के अनुसार बस चालक ने इन लोगों को ले जाने से इनकार किया था लेकिन पुलिस के दखल देने पर उन्हें ले जाया गया।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि जमात में आए कुछ लोग निजामुद्दीन मरकज में भी रह चुके हैं। इसके मद्देनजर जामा मस्जिद को क्वारंटीन हाउस घोषित कर सभी लोगों को 14 दिन तक अंदर ही रहने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई। जामा मस्जिद के दोनों मुअज्जिन (अजान देने वाले) को भी मस्जिद में क्वारंटीन में रखा गया है। नगर पंचायत डुमरियागंज के चिकित्सा प्रभारी डॉॅ. मो. मुस्तकीम अंसारी ने सभी को मस्जिद के अंदर रहने की नसीहत दी। उन्हें मास्क, सैनिटाइजर आदि दिए गए। एसडीएम त्रिभुवन ने कहा कि कोई भी मस्जिद में न जाए। यदि कोई मस्जिद से बाहर आता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अधिशासी अधिकारी शिव कुमार इन लोगों के खान-पान की व्यवस्था करेंगे। वहीं, इसके अलावा जमात में शामिल 14 अन्य लोगों को बदलपुरवा मदरसे में क्वारंटीन किया है। इनमें से 13 लोग मेरठ और एक व्यक्ति नैनीताल का रहने वाला है। फिलहाल जांच के दौरान इनमें कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। इस प्रकार जनपद में 43 लोगों को जामा मस्जिद और बदलपुरवा में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें