डुमरियागंज। तहसील स्तर पर होने वाली ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में डुमरियागंज तहसील को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है।
ऑफलाइन के साथ ही विभिन्न सरकारी पोर्टल पर पीड़ित की ओर से शिकायत किया जाता है। डुमरियागंज तहसील में जन शिकायतोंं, तहसील दिवस संपूर्ण समाधान दिवस,थाना समाधान दिवस, आईजीआरएस पोर्टल, मुख्यमंत्री संदर्भ, शासन संदर्भ आदि पर ऑनलाइन शिकायत होती है। शिकायत के निस्तारण की तहसीलवार प्रदेश में रैंकिंग की जाती है। जनवरी माह में हुए रैंकिंग में जिले की डुमरियागंज तहसील को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। यह जानकारी देते हुए एसडीएम डुमरियागंज कुणाल सिंह ने दी है। संवाद