सिद्धार्थनगर। शहर में वार्डों की दोहरी पहचान खत्म करते हुए नगर पालिका ने बदले हुए वार्डों में नए नाम के साइन बोर्ड लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिन स्थानों पर अब तक पुराने गांवों के नाम वाले बोर्ड लगे थे, वहां चरणबद्ध तरीके से नए नाम के साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं।
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हुई इस कार्रवाई से वार्डों की पहचान स्पष्ट होगी और आने वाले लोगों के साथ स्थानीय लोगों का भ्रम भी कम होगा।
नगर पालिका ने सबसे पहले उन सात वार्डों को प्राथमिकता दी है, जहां नाम बदलने के बावजूद पुराने बोर्ड लगे होने से लगातार भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। अब मुडिला में सरोजनी नगर, भीमापार में विवेकानंद नगर, बड़गो में हनुमंत नगर, खजुरिया में सिविल लाइंस, पीठनी में बुद्ध नगर, परसा महापात्र में परशुरामपुर और साड़ी में डॉ. हेडगेवार नगर नाम के नए बोर्ड लगाए गए हैं।