फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया सीसी सड़क एवं नाली निर्माण का निरीक्षण

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय बेलवा का निरीक्षण करते डीएम संजीव रंजन। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
डीएम ने किया सीसी सड़क एवं नाली निर्माण का निरीक्षण
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बुधवार को जिला पंचायत की तरफ से ग्राम बरगदवा में सीसी सड़क एवं महदेवा नानकार में नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसी सड़क की गुणवत्ता की जानकारी ली और सड़क किनारे मजबूत ढलान बनवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत संतोष कुमार सिंह व जेई उपस्थित थे। इसके बाद जिलाधिकारी संजीव रंजन ने प्राथमिक विद्यालय बेलवा महदेवा द्वितीय तथा आंगनबाड़ी केंद्र बेलवा महदेवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर को देखा तथा बच्चों से बात की। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को विद्यालय की मरम्मत कराने तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रमा सिंह को केंद्र की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें